गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : डबल डेकर बस ट्रक से टकराई; 25 से अधिक यात्री घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : डबल डेकर बस ट्रक से टकराई; 25 से अधिक यात्री घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
बदायूं के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर लुधियाना से हरदोई जा रही एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें बहजोई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की सीमा से लगे बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पंजाब के लुधियाना से हरदोई जा रही थी। इसी दौरान बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई (जनपद संभल) में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना