उत्तरराखंड में भीषण सड़क हादसा : बस के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, ब्रेक या स्टेयरिंग फेल होने की आशंका

चीख-पुकार का माहौल बन गया

उत्तरराखंड में भीषण सड़क हादसा : बस के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, ब्रेक या स्टेयरिंग फेल होने की आशंका

एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

उत्तरराखंड। अल्मोड़ा जिले के सल्ट-भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 2 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग जुट गए। 

बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी  
वहीं घायल ग्राम प्रधान नंदी देवी के साथ आई उनकी परिजन लक्ष्मी देवी ने बताया कि हादसा बस के ब्रेक फेल या स्टेयरिंग खराब होने के कारण हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना था कि बस का स्टेयरिंग टूट गया था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पीएम ने हादसे पर दुख जताया 
पीएमओ इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।

Read More आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई

 

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर लगाया एस्मा, घरेलू उपयोगों के लिए गैस की आपूर्ति की सीमा तय

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत