छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में फड़णवीस ने की शिरकत, कहा- औरंगजेब की कब्र का महिमा मंडन किया तो फाड़कर रख देंगे

छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश और धर्म के लिए लड़कर स्वराज्य की स्थापना की

छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में फड़णवीस ने की शिरकत, कहा- औरंगजेब की कब्र का महिमा मंडन किया तो फाड़कर रख देंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की

मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण ही हम इस देश में अपने इष्ट देवताओं के मंदिरों के दर्शन कर पाए। उन्होंने देश और धर्म के लिए लड़कर स्वराज्य की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हनुमानजी के दर्शन के बिना भगवान श्रीराम के दर्शन पूर्ण नहीं होते, उसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन के बिना किसी भी देवता के दर्शन पूर्ण नहीं होते।

कार्यक्रम के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दिलाने के लिए यूनेस्को को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें संगमेश्वर का वह महल भी शामिल है, जहां छत्रपति संभाजी राजे को धोखे से पकड़ा गया था, उस किले को भी राज्य सरकार अपने कब्जे में लेकर विकसित करने जा रही है। सीएम फडणवीस ने कहा कि इस देश में अगर कोई औरंगजेब की कब्र को लेकर महिमा मंडन करने की कोशिश करेगा, तो उसे फाड़ कर रख देंगे।

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासत गरम है। पुणे जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकतार्ओं ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर बेहद आक्रामक नजर आए और उन्होंने सरकार से अपील की कि वह छत्रपति संभाजीनगर में कब्र को हटाने के लिए तत्काल कदम उठाए. लिहाजा औरंगजेब की कब्र के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है, ताकि कब्र के पास कोई जा न सके। इसी बीच, एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ये मुद्दा किसी पार्टी का नहीं, बल्कि इतिहास से जुड़ा है। मुझे नहीं लगता कि इस मामले में किसी भी नेता को हस्तक्षेप करना चाहिए। इतिहासकार इस मुद्दे पर बात कर सकते हैं। मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करूंगी कि इस पर इतिहासकारों से राय लेकर ही कुछ करे। वहीं, बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने कहा कि सरकार को सही रुख अपनाना चाहिए और औरंगजेब की कब्र को जल्द से जल्द हटा देना चाहिए, वरना हम खुद इसे हटाने के लिए मजबूर होंगे।

Tags: fadnavis  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध