छत्तीसगढ़ में कार से 10 लाख का अवैध गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की चेकिंग को देखकर वह भागने लगा
पुलिस सूत्रों के अनुसार ओडिशा से एक व्यक्ति कार से गांजा की अवैध रूप से तस्करी करते हुए ले जा रहा था, तभी ग्राम नवापाली में पुलिस की चेकिंग को देखकर वह भागने लगा।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की चक्रधरनगर थाना पुलिस ने एक कार से अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गांजा ओड़िशा से लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ओडिशा से एक व्यक्ति कार से गांजा की अवैध रूप से तस्करी करते हुए ले जा रहा था, तभी ग्राम नवापाली में पुलिस की चेकिंग को देखकर वह भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़कर कार की तलाशी ली, तो कार से 105 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags: drugs
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 19:29:31
बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत ने पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज...

Comment List