भारत सीमा पार आतंकवाद और हथियार तस्करी का शिकार, भारत ने यूएन में पाक को सुनाई खरी-खोटी

परवतनेनी हरीश ने यूएनएससी में आतंक के खिलाफ उठाई आवाज

भारत सीमा पार आतंकवाद और हथियार तस्करी का शिकार, भारत ने यूएन में पाक को सुनाई खरी-खोटी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। भारत के स्थायी राजदूत परवतनेनी हरीश ने पाकिस्तान की ओर परोक्ष तौर से इशारा करते हुए कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और अवैध हथियार तस्करी का शिकार रहा है।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। भारत के स्थायी राजदूत परवतनेनी हरीश ने पाकिस्तान की ओर परोक्ष तौर से इशारा करते हुए कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और अवैध हथियार तस्करी का शिकार रहा है।

भारत का यूएनएससी में कड़ा रुख

हरीश ने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद की मार झेल रहा है। सीमा पार से आने वाले अवैध हथियार और अब ड्रोन का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने जोर दिया कि आतंकी गुटों को हथियार पहुंचाने वालों के खिलाफ सुरक्षा परिषद को जीरो टॉलरेंस दिखाना होगा। भारत ने बताया कि छोटे हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी आतंकी संगठनों को जिंदा रखती है। इन गुटों को हथियार मिलते रहते हैं, जो साफ दिखाता है कि कोई उन्हें मदद, पैसा या समर्थन दे रहा है। हरीश ने कहा कि सुरक्षा परिषद को आतंकवाद के हर रूप और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्ती बरतनी होगी।

हथियार एम्बार्गो का हो सही इस्तेमाल

Read More खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें

भारत ने कहा कि यूएनएससी की ओर से लगाए गए हथियार एम्बार्गो संघर्ष क्षेत्रों में हथियारों की सप्लाई रोकने का अहम तरीका हैं। इन्हें निष्पक्ष और लगातार लागू करना जरूरी है। छोटे हथियारों की तस्करी और गायब होना अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। भारत ने कहा कि हथियारों की तस्करी रोकने, नेटवर्क तोड़ने, सीमा और कस्टम्स में तालमेल और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए देशों का साथ जरूरी है। यूएन के प्रोग्राम ऑफ एक्शन और इंटरनेशनल ट्रेसिंग इंस्ट्रूमेंट  को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय कानून, निर्यात नियंत्रण और क्षमता निर्माण पर जोर देना होगा। हरीश ने कहा कि भारत आतंकी गुटों तक छोटे हथियार पहुंचने से रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वह वैश्विक आतंकवाद विरोधी लड़ाई में अपना योगदान देता रहेगा। हरीश ने यूएन महासचिव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कमजोर गोदाम, सीमा पर ढील और तस्करी नेटवर्क आतंकियों को हथियार पहुंचाते हैं। घर में बने हथियार ट्रेसिंग को और मुश्किल बनाते हैं।

Read More कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई। सीआईएसएफ पिछले...
ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल