भारतीयों के निर्वासन पर बोले खट्टर : अमेरिका ने पहले भी लोगों को किया है निर्वासित, इस बार का तरीका ठीक नहीं

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे

भारतीयों के निर्वासन पर बोले खट्टर : अमेरिका ने पहले भी लोगों को किया है निर्वासित, इस बार का तरीका ठीक नहीं
अमेरिका से पिछले दिनों वापस भेजे गए भारतीयों के निर्वासन के तरीके पर देश भर में छिड़े विवाद को लेकर केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा किया है

भोपाल। अमेरिका से पिछले दिनों वापस भेजे गए भारतीयों के निर्वासन के तरीके पर देश भर में छिड़े विवाद को लेकर केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन इस बार इस प्रक्रिया के तरीके को लेकर ऐतराज दर्ज कराया गया है। खट्टर केंद्र सरकार के बजट से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देने के लिए भोपाल आए थे। यहां उन्होंने बजट से जुड़े लगभग सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

इसी दौरान देश में अवैध बांग्लादेशियों और उन्हें यहां से निर्वासित किए जाने से जुड़े सवालों पर खट्टर ने कहा कि इस प्रकार अवैध तरीके से किसी भी देश में जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने आसाम से बहुत से ऐसे लोगों को वापस भेजा है। इसके लिए कई औपचारिकताएं होती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों के संदर्भ में कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा निर्वासन किया है, लेकिन इस बार इसके तरीके पर ऐतराज दर्ज कराया गया है। ये विषय किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद  10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश...
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में