लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा- मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही

मानते थे कि सफलता की सबसे बड़ी कुंजी कड़ी मेहनत

लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा- मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पिता मोहनलाल मित्तल का लंदन में निधन हो गया। आर्सेलर मित्तल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही।

नई दिल्ली। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पिता मोहनलाल मित्तल का लंदन में निधन हो गया है। वे 99 साल के थे। आर्सेलर मित्तल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता एक असाधारण इंसान थे, जिनकी मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही।

लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उनके पिता राजस्थान के छोटे से गांव राजगढ़ से थे और बेहद साधारण परिवार में जन्मे थे। बचपन से ही उन्होंने अपने हालात से ऊपर उठने का संकल्प लिया। उन्हें मेहनत पर पूरा भरोसा था और वे मानते थे कि सफलता की सबसे बड़ी कुंजी कड़ी मेहनत होती है। पढ़ाई के दौरान भी उन्हें कॉमर्स में खास रुचि थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब