Madhya Pradesh: नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर किया हमला, कहा- प्रियंका वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया गया

हमारे पास कार्रवाई के सारे विकल्प खुले हैं: नरोत्तम मिश्रा

Madhya Pradesh: नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर किया हमला, कहा- प्रियंका वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया गया

नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला किया और उन पर मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया।


नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब प्रियंका वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया। उन्होंने प्रियंका से कहा कि उन्होंने जो ट्वीट किए हैं, उसके प्रमाण दें, अन्यथा हमारे पास कार्रवाई के सारे विकल्प खुले हैं।

मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाएगी: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

Read More उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेंट्रल नोएडा की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में एक 25 वर्षीय एमबीए छात्रा, शिविका ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या...
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान
चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता
पश्चिम एशिया संकट: ईरानी हमले के डर से यूएई से भागे विदेशी, कुत्ते-बिल्ली लावारिस छोड़े