पीडीपी वैचारिक आधार पर इंडिया समूह का समर्थक : महबूबा 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण 25 मई को मतदान होगा

पीडीपी वैचारिक आधार पर इंडिया समूह का समर्थक : महबूबा 
पीडीपी ने श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीटों पर गठबंधन के सदस्य नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के बावजूद इंडिया समूह को समर्थन करना जारी रखा है। 

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी  की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी वैचारिक आधार पर इंडिया समूह का हिस्सा बनी रहेगी। महबूबा ने राजौरी शहर में संवाददाताओं से कहा, पीडीपी वैचारिक आधार पर इंडिया समूह का समर्थन करती है क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो संविधान की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। पीडीपी वैचारिक आधार पर इंडिया समूह का हिस्सा बनी हुई है और संविधान की रक्षा की जरूरत पर उससे सहमत है।  पूर्व मुख्यमंत्री अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ रही हैं। यहां लोकसभा चुनाव के छठे चरण 25 मई को मतदान होगा। पीडीपी ने श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीटों पर गठबंधन के सदस्य नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के बावजूद इंडिया समूह को समर्थन करना जारी रखा है। 

नेकां ने कांग्रेस के साथ समझौता करने के बाद श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीटों पर तीन उम्मीदवार खड़े किए हैं, कांग्रेस ने जम्मू, उधमपुर और लद्दाख में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। हालाँकि, पीडीपी को कोई सीट नहीं दी गई और पार्टी ने बाद में जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस को अपना समर्थन देते हुए घाटी की सीटों पर नेकां के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया। महबूबा ने कहा,संविधान हमारे देश की नींव है और हमें इसकी रक्षा की सख्त जरूरत है, अन्यथा हमारे पास कोई अधिकार नहीं बचेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) न केवल संविधान बदलना चाहती हैं, बल्कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण भी खत्म करना चाहती हैं। 

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे पर कि मुफ्ती ने अपनी चुनावी रैलियों में कभी भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, वह यू-टर्न ले सकते हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। वास्तविकता यह है कि भाजपा अब यह महसूस करने लगी है कि उनका 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल करने का सपना टूट रहा है और उनके हिंदू-मुस्लिम का कथन मतदाताओं के बीच कोई असर नहीं डाल पा रहा है।
पीडीपी अध्यक्ष ने नेकां या अपनी पार्टी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राजौरी में दो पार्टियों में डर का माहौल व्यापत है, जिनमें से एक ने फतवा जारी किया है कि जो वोट उन्हें नहीं देंगे नरक उन लोगों का इंतजार कर रहा है। विशेष उम्मीदवार, जबकि दूसरा मतदाताओं को ब्लैकमेल करने के लिए आधिकारिक मशीनरी का उपयोग कर रहा है।

 

Read More धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Tags: mehbooba

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर