लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज

लखनऊ में एलपीजी संकट: छोटे कारोबारियों और मजदूरों का पलायन

लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज

लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने छोटे दुकानदारों और प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है। आजमगढ़, देवरिया और बस्ती से आए ठेला-खोमचा संचालक ब्लैक में महंगे सिलेंडर और अनियमित आपूर्ति के कारण धंधा बंद कर गांव लौटने को मजबूर हैं। हजरतगंज से गोमतीनगर तक व्यापार ठप होने से गंभीर आजीविका संकट पैदा हो गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रसोई गैस की गहराते संकट और बढ़ती कीमतों ने छोटे कारोबारियों और प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पूर्वांचल के जिलों से आए कई मजदूर और ठेला-खोमचा संचालक अपने व्यवसाय बंद कर गांव लौटने को मजबूर हैं।

आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, मऊ, बलिया, जौनपुर और कुशीनगर जैसे जिलों से आए लोगों का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति और ब्लैक में दोगुने दाम पर सिलेंडर मिलने से रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। हजरतगंज में बन-मक्खन चाय की दुकान चलाने वाले राकेश मौर्य बताते हैं कि कमाई घट रही है और गैस पर खर्च बढ़ता जा रहा है।

इंदिरा नगर में फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले बस्ती निवासी अरविंद मिश्रा कहते हैं कि 10 दिन से सिलेंडर नहीं मिला, जिससे काम पूरी तरह बंद हो गया है। रोजाना 500 रुपये तक कमाने वाले अरविंद अब किराया तक नहीं चुका पा रहे हैं और गांव लौटने का फैसला कर चुके हैं। निशातगंज में चाट बेचने वाले देवरिया निवासी राहुल वर्मा का कहना है कि गैस ब्लैक में बहुत महंगी मिल रही है। मजबूरी में उन्होंने इंडक्शन चूल्हा खरीदा, लेकिन उससे काम की रफ्तार धीमी हो गई है और ग्राहक इंतजार नहीं करते।

गोमतीनगर में बलिया के मनोज सिंह ने बताया कि गैस दोगुने दाम पर मिल रही है, ऐसे में दुकान चलाना असंभव हो गया है। चौक क्षेत्र में कबाब-पराठा बेचने वाले कुशीनगर के मोहम्मद आरिफ के अनुसार, गैस खत्म होने पर उन्होंने लकड़ी से खाना बनाने की कोशिश की, लेकिन मकान मालिक ने इसकी अनुमति नहीं दी, जिससे उनकी आमदनी पूरी तरह प्रभावित हो गई।

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और इंडिगो का बड़ा फैसला: आज से शुरू होगी उड़ानें, यहां देखें पूरा शेड्यूल 

संकट का असर केवल ठेला-खोमचा चलाने वालों तक सीमित नहीं है। ट्रांसपोर्ट नगर, टॉकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया और चिनहट जैसे इलाकों में दिहाड़ी मजदूर भी भारी संकट में हैं। कई मजदूर बैग और बिस्तर के साथ शहर छोड़ते नजर आ रहे हैं। सरोजिनी नगर और अमौसी की छोटी इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि काम होने के बावजूद महंगी गैस के कारण जीवन यापन मुश्किल हो गया है।

Read More दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित

चिनहट में पैकेजिंग यूनिट में काम करने वाले उन्नाव के मनोज कुमार कहते हैं कि गैस उपलब्ध भी हो तो इतनी महंगी है कि खरीद पाना संभव नहीं। एक होटल में काम कर रहे बहराइच के शंकर सोनी एक हफ्ते से सिलेंडर भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन डीलर स्टॉक न होने की बात कह रहे हैं।

Read More दिल्ली में भीषण हादसा: लोहे का पुल टूटने से नाले में गिरी महिला की मौके पर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

बर्लिंगटन स्थित गुप्ता चाट कॉर्नर के संचालकों ने बताया कि उनका सिलेंडर खत्म होने वाला है और दुकान बंद होने की कगार पर है। वहीं हुसैनगंज में बाटी-चोखा बेचने वाले एक परिवार ने दुकान बंद कर गांव लौटने का फैसला कर लिया है। लखनऊ में एलपीजी संकट ने छोटे व्यापारियों और मजदूरों के सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा कर दिया है। यदि जल्द ही आपूर्ति और कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो शहर में श्रमिकों का पलायन और छोटे व्यवसायों का बंद होना और तेज हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट का असर लंबे समय तक रहने की आशंका : हर चुनौती के लिए रहना होगा तैयार, मोदी ने कहा- युद्ध से पूरी दुनिया में हुआ गंभीर ऊर्जा संकट पश्चिम एशिया संकट का असर लंबे समय तक रहने की आशंका : हर चुनौती के लिए रहना होगा तैयार, मोदी ने कहा- युद्ध से पूरी दुनिया में हुआ गंभीर ऊर्जा संकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर देश को सतर्क रहने की अपील की। राज्यसभा में उन्होंने कहा...
Weather Update : बारिश ने गिराया पारा, इस सप्ताह गर्मी से रहेगी राहत
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला : युवाओं को गुमराह करने का आरोप, कहा- वादे अधूरे और युवा निराश 
ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने की पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से फोन पर बात: नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर हुई चर्चा, संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर 
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना: बोले-राहुल और प्रियंका का “खटाखट मॉडल” अब “खटारा मॉडल” बन गया
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : सोना-चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव
ट्रांसजेंडर विधेयक के खिलाफ ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ताओं ने की राहुल गांधी से मुलाकात: समुदायों से जुड़े लोगों, की कानूनी पहचान और संरक्षण खतरे में पड़ने का लगाया आरोप