SHPP पोर्टल पर Rate Justification अपलोड करना अनिवार्य, वित्त विभाग का परिपत्र जारी

जवाबदेही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

SHPP पोर्टल पर Rate Justification अपलोड करना अनिवार्य, वित्त विभाग का परिपत्र जारी
वित्त विभाग ने निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया परिपत्र जारी। अब सभी उपापन संस्थाओं को SHPP पोर्टल पर तकनीकी और वित्तीय बिड के साथ Rate Justification अपलोड करना अनिवार्य। वित्तीय बिड खुलने के बाद यह विवरण केवल संबंधित संस्था के लिए दिखेगा।

जयपुर। वित्त (वित्तीय नियम) विभाग ने निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से नया परिपत्र जारी किया है। परिपत्र के अनुसार अब सिंगल होलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल (SHPP) पर Rate Justification अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने बताया कि वर्तमान में उपापन संस्थाएं निर्माण कार्यों के लिए दर औचित्यता (Rate Justification) तैयार कर बंद लिफाफे में रखती हैं, लेकिन अब SHPP पोर्टल के माध्यम से तकनीकी एवं वित्तीय बिड के साथ-साथ खुली निविदाओं के लिए दर औचित्यता विवरण-पत्र अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी उपापन संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे SHPP पोर्टल पर प्रावधान उपलब्ध होने के बाद तकनीकी बिड खुलने से पूर्व अनिवार्य रूप से दर औचित्यता विवरण-पत्र तैयार कर उसे पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

वित्त विभाग के अनुसार यह दर औचित्यता विवरण-पत्र वित्तीय बिड खोले जाने के बाद केवल संबंधित उपापन संस्था के लिए ही दिखाई देगा। इस व्यवस्था से निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में जुल्फिकार अली और...
भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल : माफिया राज को मिल रहा बढ़ावा, जूली ने कहा- परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का कम हो रहा भरोसा
जयपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ी बस, यात्रियों से भरी बस लेकर भागा चालक
एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ
पंचम दा की जयंती पर गूंजेंगे उनके सदाबहार नगमे, सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की विशेष प्रस्तुति 27 जून को
गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
सिर चढ़कर कर बोला इश्क : शादी नहीं तो नीचे नहीं! प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती