बजट सत्र में मोदी सिर्फ 2 दिन लोकसभा में रहे मौजूद : कांग्रेस

मोदी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से बचते है

बजट सत्र में मोदी सिर्फ 2 दिन लोकसभा में रहे मौजूद : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से बचते है और बजट सत्र के दूसरे चरण में हुई 17 बैठकों में वह सिर्फ दो दिन ही सदन में मौजूद रहे।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से बचते है और बजट सत्र के दूसरे चरण में हुई 17 बैठकों में वह सिर्फ दो दिन ही सदन में मौजूद रहे। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक माणिक टैगोर तथा पार्टी के वरिष्ठ सांसद टीएम प्रतापन ने  बजट सत्र के आखिरी दिन ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी बजट सत्र के दूसरे चरण में 17 दिन की बैठकों में सिर्फ दो दिन ही सदन में मौजूद रहे।  

प्रधानमंत्री दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू होने के पहले दिन 14 मार्च और सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के आखिरी दिन सदन में मौजूद रहे। मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर दो चार्ट भी पोस्ट किये, जिनमें सदन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति और अनुपस्थिति का तिथिवार विवरण दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण