नया आधार एप लॉन्च : अब क्यूआर कोड से करें डिटेल्स शेयर, एक फोन में रख सकेंगे पांच फैमिली मेंबर्स के आधार 

बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे 

नया आधार एप लॉन्च : अब क्यूआर कोड से करें डिटेल्स शेयर, एक फोन में रख सकेंगे पांच फैमिली मेंबर्स के आधार 
यूआईडीएआई ने आधार का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो सुरक्षित डिजिटल पहचान समाधान प्रदान करेगा। इसमें एक मोबाइल में पांच आधार प्रोफाइल स्टोर करने, क्यूआर कोड से डिटेल शेयर करने और फेस ऑथेंटिकेशन व बायोमेट्रिक लॉक जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। अब फिजिकल आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी।

नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप आधार उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल पहचान समाधान के रूप में पेश किया गया है। इसके जरिए अब यूजर्स एक ही मोबाइल फोन में पांच अलग-अलग आधार प्रोफाइल्स स्टोर कर सकेंगे। यूपीआई में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। वहीं एप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं।

आधार की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं :

इस एप का उद्देश्य लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत को खत्म करना है। इस एप में आपको कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल रहे हैं। यह एप आपके आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में स्टोर करके रखता है, इसके अलावा यह क्यूआर कोड की मदद से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दे रहा है।

बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे :

Read More ममता का आरोप : अभिषेक के घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, अदालत के निर्देशों के बावजूद की छापेमारी

न्यू आधार ऐप की मदद से मोबाइल से ही आधार नंबर होल्डर्स बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे। इसके लिए सिंपल का प्रोसेस फॉलो करना होगा, मोबाइल ऐप पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के भी दो आॅप्शन मिलेंगे, जिसमें एक फुल आईडी डिटेल्स और दूसरा माक्स्ड आईडी डिटेल्स है।

Read More यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामला: मुंबई-दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

मुख्य फीचर्स :

Read More टेलीग्राम ब्लॉक करने से नहीं छिपेंगी नाकामियां : असली पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई करे सरकार, खड़गे ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

  • ऐप में अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार भी स्टोर करके रख पाएंगे।
  • क्यूआर कोड से आधार डिटेल्स साझा करने का विकल्प
  • फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक फीचर से बढ़ी सुरक्षा
  • डिजिटल वर्जन में आधार, अब फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं
  • ऐप में यह भी देख पाएंगे कि आधार का कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव