ओडिशा हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी : मां के बयान के बाद बच्चे का डीएनए टेस्ट कराना मातृत्व का अपमान, कोर्ट ने इसे काननू के विरुद्ध बताया

संपत्ति विभाजन के मामले में डीएनए परीक्षण अप्रासंगिक

ओडिशा हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी : मां के बयान के बाद बच्चे का डीएनए टेस्ट कराना मातृत्व का अपमान, कोर्ट ने इसे काननू के विरुद्ध बताया

संपत्ति बंटवारे के मामले में डीएनए टेस्ट की मांग को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान ओडिशा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक अहम टिप्पणी की है

भुवनेश्वर। संपत्ति बंटवारे के मामले में डीएनए टेस्ट की मांग को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान ओडिशा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक अहम टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि मां के बयान के बावजूद बच्चे का डीएनए परीक्षण कराना उसके मातृत्व का अपमान है। इतना ही नहीं अदालत ने यह भी कहा कि यह कानून के भी विरुद्ध है। 

ओडिशा हाई कोर्ट की एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीपी राउत्रे ने यह टिप्पणी करते हुए निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा। गौरतलब है कि संपत्ति बंटवारे के एक मामले में विरोधी पक्ष के 58 साल के व्यक्ति के पिता का पता लगाने के लिए उसका डीएनए परीक्षण का निर्देश देने की मांग की गई थी। जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा। वहीं अब हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है। 

व्यक्ति 58 वर्ष का, अब इस टेस्ट का ठोस परिणाम नहीं आएगा
न्यायमूर्ति राउत्रे ने अपने फैसले में कहा कि मैं इस मामले में व्यक्ति का डीएनए परीक्षण कराने के लिए इसे उपयुक्त मामला नहीं मानता। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता की अपील को अस्वीकार करने वाली निचली अदालत के आदेश में मुझे कोई कमी नहीं दिखती।  साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि संबंधित व्यक्ति अब 58 वर्ष का है और इस उम्र में डीएनए टेस्ट कराने से कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आएगा।

मां ने बयान में यह कहा
 गवाही में व्यक्ति की मां ने साफ कहा है कि वह उसके पति ठूटा बुडुला से उत्पन्न संतान है और विपक्षी पक्ष न तो मां की वैध शादी पर सवाल उठा पाया और न ही उसकी पत्नी होने की स्थिति पर। इसलिए किसी तीसरे पक्ष को पितृत्व पर प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है। ओडिशा हाईकोर्ट ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 112 का हवाला देते हुए कहा कि वैवाहिक संबंधों में जन्मे बच्चे को वैध संतान माना जाएगा। 

Read More बजट 2026 : शिक्षा से रोजगार और उद्ममिता पर उच्च स्तरीय समिति का होगा गठन, सीतारमण ने कहा- रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए प्राथमिक क्षेत्रों की समिति करेगी पहचान

संपत्ति विभाजन के मामले में डीएनए परीक्षण अप्रासंगिक
याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि यह समझ से परे है कि संपत्ति विभाजन के मामले में डीएनए परीक्षण कैसे प्रासंगिक होगा। ऐसे मामलों में यह देखना जरूरी है कि पक्षकार संयुक्त परिवार के सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त हैं या नहीं। अदालत ने कहा कि सिर्फ रक्त संबंध ही पुत्र होने की पहचान का आधार नहीं है, बल्कि समाज में मान्यता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। 

Read More किसानों की आय बढ़ाने संबंधी विभिन्न योजनाओं को मजबूत करने का प्रस्ताव : देश के काजू और नारियल बनेंगे वैश्विक ब्रांड, पशुपालन योजना को बनाएंगे मजबूत

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग