पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के पास बनाया एयरफील्ड, चीनी तोपें की तैनात

पाकिस्तान की इन दो हरकतों से चिंता का माहौल है

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के पास बनाया एयरफील्ड, चीनी तोपें की तैनात
इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तानी अधिकारी या मिलिट्री के लोग इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर नया एयरफील्ड बना दिया है। इसके अलावा वह चीन से आयातित एसएच-15एसपी हॉवित्जर तोप भी तैनात किया है। एयरफील्ड लाहौर के पास है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल किस तरह से होगा। नागरिक उड़ानों के लिए या फिर मिलिट्री के लिए। पाकिस्तान की इन दो हरकतों से चिंता का माहौल है। इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तानी अधिकारी या मिलिट्री के लोग इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल बन रहा है। जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान की मिलिट्री करेगी। यह भी माना जा रहा है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल हेलिकॉप्टर, ड्रोन और अन्य विमानों के लिए किया जाएगा। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल चीन और तुर्की से मंगाए गए हमलावर ड्रोन्स के लिए किया जाएगा, क्योंकि यह एयरफील्ड भारतीय सीमा से मात्र 20 किलोमीटर दूर है। यहां से यूएवी लॉन्च करना आसान होगा।

चीन से मंगाई तोपें 
पाकिस्तानी सेना ने अपनी 28वीं और 32वीं आर्टिलरी रेजिमेंट्स को चीन से मंगाई गई तोपों से भर दिया है। पाकिस्तान ने चीन से एसएच-15 एसपी खरीदा था। चीन ने उसे सस्ते दाम में ये तोप दिए थे। ये दोनों रेजिमेंट पाकिस्तान की दूसरी आर्टिलरी डिविजन में है। जो भारत के पंजाब और राजस्थान सीमा के पास एक्टिव रहती है।  एसएच-15एसपी चीन द्वारा बनाई गई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट हॉवित्जर तोप है। 

टोमैटिक वर्टिकल वेज टाइप ब्रीच ब्लॉक तकनीक
यह 25 टन की तोप है। जिसकी लंबाई 21.4 फीट है। चौड़ाई 8.9 फीट है। ऊंचाई 11.10 फीट है। इसे चलाने के लिए 6 लोगों को जरूरत पड़ती है। यह 155.52 कैलिबर की तोप है। इसमें सेमी-ऑटोमैटिक वर्टिकल वेज टाइप ब्रीच ब्लॉक तकनीक लगी है। यह 20 से 70 डिग्री के एंगल पर गोले दाग सकती है। यह 360 डिग्री घूमकर गोला दाग सकता है। यह तोप हर मिनट 4 से 6 गोले दागेगा। 

Tags: airfield

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भूमिहीन ग्रामीणों को पांच पांच एकड़ जमीन दे सरकार, सीएम भजनलाल को लिखूंगा पत्र : अठावले  भूमिहीन ग्रामीणों को पांच पांच एकड़ जमीन दे सरकार, सीएम भजनलाल को लिखूंगा पत्र : अठावले 
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जयपुर में राजस्थान सरकार से भूमिहीन ग्रामीणों को 5-5 एकड़ कृषि भूमि देने की मांग।...
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ानों की देरी बनी परेशानी, फिर एक घंटे से ज्यादा लेट हुई बेंगलूरु फ्लाइट
दिल्ली: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
जेडीबी आर्ट्स कॉलेज परिसर में हरियाली व सौंदर्यीकरण के नाम पर लगा दिए खतरनाक प्रतिबंधित कोनोकार्पस
कोटा का 'मेजर ध्यानचंद स्टेडियम': 19 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ कायाकल्प
शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क