PM मोदी ने वसुन्धरा राजे से बहू के स्वास्थ्य की ली जानकारी, ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक
हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे से उनकी पुत्रवधू निहारिका राजे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।प्रधानमंत्री ने राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’।
हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे से उनकी पुत्रवधू निहारिका राजे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’। उन्होंने राजे की पुत्रवधू के ईलाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और ईलाज के प्रति पूरी सावधानी बरतनें की सलाह दी। मोदी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। आप चिंता न करें उन्हें ईश्वर दीर्घायु बनायें रखेगा। इस सम्बंध में मेरे सहयोग की जहां आवश्यकता हो ज़रूर बतायें।
राजे ने पीएम की ओर से उनकी पुत्रवधू को लेकर जताई गई चिंता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि निहारिका राजे लम्बे समय से गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी, जो अब स्वस्थ हैं, लेकिन उनका अभी भी दिल्ली में उपचार चल रहा है। राजे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई।

Comment List