लापता होने पर उम्र-लिंग नहीं देखेगी पुलिस, तुरंत FIR जरूरी : सुप्रीम कोर्ट

किसी भी उम्र के व्यक्ति पर समान रूप से लागू होगा

लापता होने पर उम्र-लिंग नहीं देखेगी पुलिस, तुरंत FIR जरूरी : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बच्चा, महिला, पुरुष या किसी भी उम्र का व्यक्ति लापता होने पर पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करनी होगी। शुरुआती जांच के नाम पर देरी नहीं की जा सकती। कोर्ट ने चेताया कि आदेश की अवहेलना पर राज्य के मुख्य सचिव और DGP के खिलाफ अवमानना कार्रवाई हो सकती है। शुरुआती घंटे ‘गोल्डन आवर्स’ हैं।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लापता लोगों को लेकर अपने अहम निर्देश को स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल FIR दर्ज करनी होगी। यह निर्देश बच्चे, महिला, पुरुष या कोर्ट ने साफ किया कि उसके पूर्व आदेश में इस्तेमाल किया गयाव्यक्तिशब्द केवल बच्चों तक सीमित नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होकर हलफनामा भी देना पड़ सकता है।

दरअसल, 22 मई को सुप्रीम कोर्ट ने सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया था कि किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलते ही बिना किसी प्रारंभिक जांच का इंतजार किए FIR दर्ज की जाए। पुलिस परिवार या अभिभावकों को खुद तलाश करने के लिए कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

कोर्ट ने कहा कि लापता होने के बाद शुरुआती घंटेगोल्डन आवर्सहोते हैं। इसी दौरान तलाश शुरू होने पर सुरक्षित बरामदगी की संभावना सबसे अधिक रहती है। FIR में BNS, 2023 के साथ अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और मानव तस्करी से जुड़े प्रावधान शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read More बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में

Tags: Police

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर