मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में पावर बैंक ब्लास्ट, महिला डिब्बे में मची चीख-पुकार

जलता बैग डिब्बे से बाहर फेंका

मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में पावर बैंक ब्लास्ट, महिला डिब्बे में मची चीख-पुकार
लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में अचानक पावर बैंक फटने से आग लग गई। धुआं और लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जलता बैग बाहर फेंककर पानी से आग बुझाई। घाटकोपर स्टेशन पर ट्रेन रोकनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। रेलवे ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।

मुंबई। उपनगरीय लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक यात्री के बैग में पावर बैंक फटने से आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा- तफरी मच गयी और ट्रेन को घाटकोपर स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को लोकल ट्रेन नंबर डीबीएल-2 में घाटकोपर पहुंचने से कुछ देर पहले हुई। खबर है कि एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया, जिससे बैग में आग लग गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को अलर्ट करने के लिए चेन खीचीं। कुछ यात्रियों ने जलते हुए बैग को डिब्बे से बाहर फेंक दिया और पानी से आग बुझाई, जिससे आग कोच के दूसरे हिस्सों में नहीं फैल पाई।

उन्होंने बताया कि ट्रेन कल दोपहर 12.51 बजे से 12.53 बजे तक घाटकोपर स्टेशन पर रुकी रही। टीएसआरटी स्टाफ घटना पर पहुंचा और अलार्म चेन को ठीक किया और मौके की तस्वीरें लीं। जिस यात्री के बैग में आग लगी थी, उसकी जानकारी रिकॉर्ड नहीं की जा सकीं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से कहा है कि वे ट्रेन में पावर बैंक और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाते समय सावधानी बरतें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे खराब पावर बैंक न ले जाएं और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट््स को ओवरचार्ज न करें।

 

Read More माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'

 

 

Read More त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा

Tags: blast

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं