श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी : सिन्हा और उमर से मुलाकात कर पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर की चर्चा, सेना के 92 बेस अस्पताल का भी किया दौरा 

कार्यकर्ताओं को परेशान किए जाने की खबरों पर भी जताई चिंता

श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी : सिन्हा और उमर से मुलाकात कर पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर की चर्चा, सेना के 92 बेस अस्पताल का भी किया दौरा 
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करके उनसे पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा की

श्रीनगर। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करके उनसे पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय निवासी मारे गए और कई अन्य घायल हो ग़ए थे। गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की है और इस कठिन समय में वे राष्ट्र के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। गांधी ने श्रीनगर पहुंचने के बाद सेना के 92 बेस अस्पताल को दौरा किया।

जहां उन्होंने हमले में घायल पर्यटकों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं यहां यह जानने आया हूं कि क्या हो रहा है और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने इस जघन्य हमले की निंदा की है और उन्होंने इस समय राष्ट्र का पूरा समर्थन किया है।  उन्होंने हमले के बाद देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरी छात्रों और कार्यकर्ताओं को परेशान किए जाने की खबरों पर भी चिंता जताई। गांधी ने कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि कुछ लोग देश के बाकी हिस्सों में कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों पर हमला कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम सभी एक साथ खड़े हों, एकजुट हों और इस घिनौनी कार्रवाई का मुकाबला करें और आतंकवाद को हमेशा के लिए हरा दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
कैलिफ़ोर्निया के एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफ़ोर्ट्रेस...
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला