स्कूलों को सार्वजनिक करनी होगी शिक्षकों की जानकारी, सीबीएसई ने दिए निर्देश

वेबसाइट पर उपलब्ध रहनी चाहिए

स्कूलों को सार्वजनिक करनी होगी शिक्षकों की जानकारी, सीबीएसई ने दिए निर्देश

CBSE ने हर साल 15 सितंबर से पहले वार्षिक रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य किया है। इसमें शैक्षणिक गतिविधियां, उपलब्धियां, नवाचार, पीटीए और एसएमसी से जुड़े विवरण शामिल होंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने संबद्ध स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों से जुड़ी अनिवार्य जानकारी समय पर अपलोड करने और नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। दिशा-निर्देशों में बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को शिक्षकों के नाम, योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव और प्रमाणित दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में सार्वजनिक करने होंगे। साथ ही संबद्धता स्थिति, आधारभूत संरचना, छात्र संख्या, शुल्क, संपर्क विवरण और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसी जानकारियां भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहनी चाहिए।

CBSE ने हर साल 15 सितंबर से पहले वार्षिक रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य किया है। इसमें शैक्षणिक गतिविधियां, उपलब्धियां, नवाचार, पीटीए और एसएमसी से जुड़े विवरण शामिल होंगे। बोर्ड ने शिक्षक-छात्र अनुपात 30:1 से अधिक न रखने और प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 1.5 शिक्षक होने की शर्त दोहराई है। नियमों का पालन न करने पर स्कूलों पर कार्रवाई और दंड की चेतावनी दी गई है।

Tags: schools

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब