शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह

संसद में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ही एकमात्र वैध इकाई

शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर सांसद अरविंद सावंत ने मांग की कि किसी भी संभावित अलग गुट को स्वतंत्र मान्यता या विशेषाधिकार न दिए जाएं। छह सांसदों के अलग संसदीय समूह बनाने की अटकलों के बीच पार्टी ने सभी सांसदों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। कथित **‘ऑपरेशन टाइगर’** से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

नई दिल्ली/मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया कि पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी धड़े को कोई स्वतंत्र दर्जा, विशेष सुविधाएं या विशेषाधिकार न दिए जाएं। उन्होंने दोहराया कि संसद में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ही एकमात्र वैध इकाई है। यह बैठक शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के एक अलग संसदीय गुट बनाने की संभावना तलाशने से जुड़ी राजनीतिक अटकलों की पृष्ठभूमि में हुई है। हालांकि, पार्टी ने किसी भी औपचारिक विभाजन से कड़ा इनकार किया है। बैठक के बाद सावंत ने संवाददाताओं से कहा, कानून के तहत किसी विभाजित समूह को मान्यता देने का कोई प्रावधान नहीं है। कानून केवल एक राजनीतिक दल का दूसरे राजनीतिक दल में विलय करने की अनुमति देता है। किसी समूह को स्वतंत्र रूप से मान्यता नहीं दी जा सकती।

सावंत के साथ मौजूद राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा, अध्यक्ष एक अत्यंत सम्मानित प्राधिकारी हैं। हमने उनसे अनुरोध किया है कि वे पूरी तरह से नियम पुस्तिका का पालन करें। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह संवैधानिक प्रावधानों और संसदीय नियमों की गहन जांच पर आधारित होगा। शिवसेना (यूबीटी) ने इससे पहले लोकसभा सचिवालय को लिखित प्रतिवेदन सौंपकर मांग की थी कि पार्टी की आधिकारिक स्थिति को बरकरार रखा जाए और  पार्टी के स्थापित ढांचे के खिलाफ कोई दंडात्मक या विभाजनकारी कार्रवाई न की जाए।

सावंत ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की स्थिति के संबंध में कोई भी निर्णय पूरी तरह से संविधान और दलबदल विरोधी कानून के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि किसी भी सदस्य ने आधिकारिक तौर पर पार्टी छोडऩे की मंशा घोषित नहीं की है, और इसलिए, एक अलग समूह के लिए मान्यता मांगने के किसी भी प्रयास का कोई कानूनी आधार नहीं है।

गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) एक और राजनीतिक संकट की ओर बढ़ती दिख रही है। उसके नौ लोकसभा सांसदों में से छह के एक अलग संसदीय समूह बनाने की मांग करने की अटकलें तेज हो गयी हैं। इससे वर्ष 2022 में हुए विभाजन के बाद पार्टी के भीतर एक और संभावित टूट की आशंकाएं बढ़ गयी हैं। राजनीतिक हलकों में ऑपरेशन टाइगर कहे जा रहे इस घटनाक्रम से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने एक औपचारिक सचेतक जारी करके अपने सभी सांसदों को गुरुवार सुबह दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया दिया। पार्टी ने आगाह किया है कि निर्देश का पालन न करने पर संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Read More डीके शिवकुमार की घोषणा : कर्नाटक में स्कूलों में होगी एआई शिक्षा, छात्रों को एआई कौशल से करेंगे लैस

ऐसी रिपोर्टें है कि कथित ऑपरेशन टाइगर 19 जून को पार्टी के स्थापना दिवस के आसपास अपने अंतिम रूप में आ सकता है, राजनीतिक विश्लेषक अब किसी भी प्रक्रियात्मक घटनाक्रम के लिए अध्यक्ष कार्यालय पर नजरें गड़ाए हुए हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) खेमा आंतरिक एकजुटता बनाए रखने के लिए अपने प्रयास तेज कर रहा है। यह कथित विद्रोह,अगर धरातल पर उतरता है, तो शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका होगा, जिनकी पार्टी को वर्ष 2022 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुए विभाजन के बाद से पहले ही बड़े दलबदल का सामना करना पड़ा था।

Read More शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा

Tags: ubt

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग