भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुनील जाखड़

वह निजी स्वार्थ की राजनीति नहीं करते

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुनील जाखड़
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जाखड़ ने कांग्रेस नेतृत्व की शैली पर सवाल उठाते हुए पिछले दिनों पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जाखड़ ने कांग्रेस नेतृत्व की शैली पर सवाल उठाते हुए पिछले दिनों पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जाखड़ ने कहा कि वह निजी स्वार्थ की राजनीति नहीं करते, लेकिन जिस तरह उनकी पिछली पार्टी कांग्रेस ने पंजाब को वहां की आबादी में, जात-पात और धर्म के प्रतिशत (अनुपात) के नाम पर बांटने की कोशिश की। वह उनके लिये पीड़ादायक था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह की राजनीति का विरोध किया और इसलिये उन्हें कांग्रेस छोडऩा पड़ा।

देश की सेवा में पंजाब ने अपना नाम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने उसूलों से हट चुकी है। इसलिये उन्होंने सोचा कि अब 50 साल पुराने संबंध को तोडऩे का समय आ गया है। सुनील को पद से हटाया जा सकता है, उसकी आवाज को बंद नहीं किया जा सकता। जाखड़ ने कहा कि पंजाब गुरु और संतों की धरती है और राष्ट्रीयता की भावना परस्पर एकता के भाव से पनपती है। पंजाब राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे के लिये खड़ा रहा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी