पंजाब सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पंजाब एसएसओसी ने नार्को-आतंकवाद फंडिंग मॉड्यूल का किया खुलासा

पंजाब सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मोहाली में एसएसओसी ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर अंतर-राज्यीय और सीमा पार नार्को-आतंकवाद नेटवर्क के मुख्य वित्तीय लिंक का पर्दाफाश किया।

मोहाली। पंजाब की स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) एसएएस नगर ने एक इंटेलिजेंस-आधारित कार्रवाई में  पैसों के लेन-देन में संलिप्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर एक अंतर-राज्यीय तथा सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल के मुख्य वित्तीय लिंक का पर्दाफाश किया है।        

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो संगरूर के गांव पुन्नेवाल का निवासी है। सतनाम सिंह पहले एक निजी कंपनी में टैक्सी चालक के रूप में कार्यरत था और पिछले वर्ष जून में टूरिस्ट वीजा पर अजरबैजान गया था, जहां वह पाकिस्तान-आधारित ड्रग तस्कर के संपर्क में आया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित रक्सौल कस्बे से एक प्रमुख नार्को-आतंकवादी कारकुन राजबीर सिंह उर्फ फौजी की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। इस गिरफ्तारी से जुड़े आगे-पीछे के संबंधों की गहन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। 

उन्होंने कहा, फरवरी 2025 में भारतीय सेना से फरार आरोपी राजबीर सिंह चिराग को हेरोइन की आपूर्ति करता था। उल्लेखनीय है कि चिराग को पहले 107 ग्राम हेरोइन, एक 9 एमएम पिस्तौल और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि  सतनाम सिंह ने पाकिस्तान-आधारित ड्रग तस्कर के इशारों पर काम करते हुए हेरोइन तस्करी से होने वाली कमाई को व्यवस्थित करने के लिए जानबूझकर अपने बैंक खाते और यूपीआई विवरणों का इस्तेमाल कर आतंकवाद की फंडिंग को सुगम बनाया। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क हेरोइन की बरामदगी, अवैध हथियारों की तस्करी तथा नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा में हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ है।

एआईजी (एसएसओसी एसएएस नगर) दीपक पारिक ने बताया कि राजबीर सिंह उर्फ फौजी की निरंतर जांच और हिरासत में पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि सितंबर 2025 में भारत लौटने के बाद पाकिस्तान-आधारित तस्कर ने दोबारा सतनाम से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे ड्रग नेटवर्क के लिए काम करने के लिए राजी कर लिया तथा वित्तीय लेन-देन के बदले उसे कमीशन की पेशकश की। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि हेरोइन की बिक्री के बाद सतनाम सिंह के खाते में पैसा जमा कराया जाता था और बाद में यह राशि नेटवर्क के अन्य कारकुनों को भेज दी जाती थी। आगे यह भी पता चला कि राजबीर सिंह ने गुरजंट सिंह निवासी तरनतारन के खाते के माध्यम से सतनाम सिंह के खाते में धनराशि भेजी थी।

Read More टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

उल्लेखनीय है कि आरोपी गुरजंट को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एआईजी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस संबंध में थाना एसएसओसी एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, आम्र्स एक्ट की धारा 25(1) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। 

Read More राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध
राजस्थान रोडवेज को बड़ा संबल मिला। हीरापुरा टर्मिनल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाई...
बाजार में कोहराम: भारी गिरावट में खुले शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक गिरवटर 74,750 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
गैस सिलेंडर संकट गहराया, उपभोक्ता बेहाल: खोखले साबित हो रहे प्रशासनिक दावे, ब्लैक मार्केटिंग तेज
एथेनॉल टैंकर पलटने से लगी आग : हाईवे पर 200 मीटर तक फैली आग की लपटें, ड्राइवर जला
हाईकोर्ट का एक्शन : भीनमाल के एडीजे राजेन्द्र साहू सस्पेंड, 6 गंभीर आरोपों की जांच जारी
प्रदेश में बदल मौसम : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जयपुर में ओलावृष्टि के आसार
राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक