संघ के 100 वर्ष में छवि और हकीकत के बीच रहा अंतर, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : नितिन गडकरी

'शतक': नितिन गडकरी ने की संघ पर आधारित फिल्म देखने की अपील

संघ के 100 वर्ष में छवि और हकीकत के बीच रहा अंतर, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' का समर्थन करते हुए इसे आरएसएस की विचारधारा समझने का माध्यम बताया। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित विकास पर अपने विशेष ध्यान के लिए जाना जाता है। हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष देखने की अपील की है। उनके अनुसार इस फिल्म को देखकर लोग संघ को सही तरीके से समझ पाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा, एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे कई बार लगता है कि संघ की छवि और असलियत के बीच अंतर रहा है। 

लोगों की धारणा और जमीन की सच्चाई अलग रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे संघ की विचारधारा को समझें, उसके त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना को जानें। आदिवासी क्षेत्रों में सेवा, सहकारी संस्थाओं और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संघ ने बड़ा काम किया है। लाखों स्वयंसेवकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा, देश के विकास में संघ का बड़ा योगदान है। हमें देश के इतिहास के इस महत्वपूर्ण शतक के सफर को मिलकर मनाना चाहिए, संघ को समझना चाहिए और उसकी विचारधारा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि यह फिल्म जरूर देखें। 

हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना

संघ के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा, पिछले 100 वर्षों में आरएसएस ने लाखों युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाई है। मुझे गर्व है कि मैं भी उन स्वयंसेवकों में से एक हूं जिन्हें यह प्रेरणा मिली है। अभी बहुत काम बाकी है और हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना है। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाना है। गडकरी ने यह भी कहा, हम दलितों, वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। 

Read More दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी

हिंदुत्व न तो जातिवादी है और न ही सांप्रदायिक। यह किसी एक धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। सभी धर्मों के लोग भारतीय हो सकते हैं। भारतीय पहचान हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपरा से जुड़ी है। यही प्रेरणा हमें संघ से मिली है। शतक फिल्म संघ की विचारधारा, उससे जुड़ी गलतफहमियों, उसके सामाजिक कार्यों और पिछले 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाती है। हाल ही में जारी किए गए इसके ट्रेलर को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर