सतपुड़ा भवन आग मामले की रिपोर्ट तीन दिन में पेश करेगी जांच समिति : नरोत्तम मिश्रा

कहा- कांग्रेस के आरोप निंदनीय हैं

सतपुड़ा भवन आग मामले की रिपोर्ट तीन दिन में पेश करेगी जांच समिति : नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। जांच आज से ही शुरु हो जाएगी। तीन दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट आ जाएगी। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य संचालनालय सतपुड़ा भवन में लगी आग के संदर्भ में गठित जांच समिति तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। जांच आज से ही शुरु हो जाएगी। तीन दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट आ जाएगी। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट है। एसी में आग लगने से ये घटना संभावित है। उन्होंने कहा कि सारे दस्तावेज रीक्रिएट हो जाएंगे। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का दिल्ली तक डाटा रहता है।

अग्निकांड को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हादसे के बाद सहायता में कहीं नहीं दिखाई दे रही। पार्टी इस हादसे में भी अवसर तलाश रही है। कांग्रेस के आरोप निंदनीय हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत