देशद्रोहियों को जवाब देगी जनता :  संबित पात्रा ने कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता पर किए प्रहार, कहा- भारतीय सेना के शौर्य पर हमला कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति 

देश की भावनाओं का अपमान है

देशद्रोहियों को जवाब देगी जनता :  संबित पात्रा ने कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता पर किए प्रहार, कहा- भारतीय सेना के शौर्य पर हमला कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति 

यह सिर्फ बयान नहीं, कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति है, जो भारतीय सेना के शौर्य पर सीधा हमला और देश की भावनाओं का अपमान है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा फिर से सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने को सेना और देश की भावनाओं का अपमान बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की भारत के मनोबल को तोड़ने तथा पाकिस्तान के पक्ष में सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने आज यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की देशविरोधी मानसिकता पर प्रहार किए। डॉ. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग के तुरंत बाद सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई, जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उाए। यह सिर्फ बयान नहीं, कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति है, जो भारतीय सेना के शौर्य पर सीधा हमला और देश की भावनाओं का अपमान है।

उन्होंने  कहा कि भले ही, कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार, राहुल गांधी और सोनिया गांधी आतंकवादी हमलों को गंभीरता से न लें, देश की जनता की भावनाओं को न समझें, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि उन्हें भारतीय सेना के मनोबल को बार-बार गिराने की छूट मिल जाए। यह देश की जनता की संवेदनाओं के साथ खुला खिलवाड़ है। हाल ही में, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमला हुआ, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश का वातावरण है। इस बीच, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुछ प्रस्ताव पारित किए गए। लेकिन इसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करवाई गई, जो पूरी तरह से एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा प्रतीत होती है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सीमावर्ती प्रदेश पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी जी ने पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा, कोई एयर स्ट्राइक नहीं हुई थी। अगर आपके ऊपर बम गिरा हो, तो क्या आपको पता नहीं चला? मैंने तो हमेशा इसका सबूत मांगा है।  डॉ. पात्रा ने कहा,यह बयान केवल एक व्यक्ति की राय नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की सुनियोजित रणनीति है। एक तरफ खरगे जी सीडब्ल्यूसी की बैठक में एक प्रस्ताव पढ़ते हैं और दूसरी ओर सीमावर्ती प्रदेश के बड़े नेता समानांतर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भारतीय सेना के शौर्य को झुठलाते हैं। यह कांग्रेस पार्टी की दोहरी और दोगली नीति को उजागर करता है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में भारी खलबली मच गई थी। वहां के मंत्री और सैन्य अधिकारी आज भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न कर दे। भारतीय मीडिया में भी इस विषय पर लगातार चर्चा होती रही है, जिसमें पाकिस्तान के बयानों को प्रसारित किया गया है, जो सर्जिकल स्ट्राइक की पुष्टि करते हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का यह कहना किकोई एयर स्ट्राइक नहीं हुई है, यह केवल सेना ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मनोबल को चोट पहुंचाना है। यह प्रश्न उठता है आखिर कांग्रेस क्यों बार-बार ऐसे अवसर तलाशती है कि पाकिस्तान की सरकार, सेना और आतंकवादियों को ऑक्सीजन मिल सके? कांग्रेस पार्टी को देश से क्षमा मांगनी चाहिए। देश की सुरक्षा और सेनाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है, लेकिन इस बार देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। सेना के शौर्य का अपमान और देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

 

Read More इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव चिंताजनक : भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, राहुल गांधी बोले- पश्चिम एशिया से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार

Tags: traitors

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए कहा कि ईरान अब उन पर हमला नहीं...
जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी
एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल