गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत

भारत की चुप्पी न तो नैतिक रूप से उचित है और न ही तर्कसंगत

गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाजा पर हमलों को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उनके लेख का समर्थन करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कहा कि भारत अपनी पारंपरिक विदेश नीति से भटक रहा है। कांग्रेस ने गाजा पर स्पष्ट और मानवीय रुख अपनाने तथा फिलिस्तीन के पक्ष में आवाज उठाने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि गाजा पर हो रहे हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन भारत सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है, जो हैरान करने वाली है। गांधी के शनिवार को एक लेख का समर्थन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की मौजूदा विदेश नीति ने भारत को अपने पारंपरिक सहयोगियों फिलिस्तीन, ईरान तथा पश्चिम एशिया के देशों से दूर कर दिया है और भारत वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि गांधी का लेख केन्द्र सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी भाइयों-बहनों, विशेषकर बच्चों, पर हो रहे हमलों के बीच भारत की चुप्पी तो नैतिक रूप से उचित है और ही तर्कसंगत। हमारी राष्ट्रीय भावना फलस्तीन के लोगों के साथ खड़े होने की मांग करती है, जबकि राष्ट्रीय हित भी यह अपेक्षा करता है कि भारत गाजा में इजरायली कार्रवाई तथा पश्चिमी तट में लाखों फलस्तीनी परिवारों के विस्थापन के खिलाफ उभर रहे वैश्विक जनमत के अनुरूप स्पष्ट राय रखे।

राहुल गांधी ने गांधी के लेख का समर्थन करते हुए कहा कि भारत इस मामले में लगातार रणनीतिक दायरे से खिसकता जा रहा है, जबकि दुनिया का बड़ा हिस्सा इस मुद्दे पर इजरायल से दूरी बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्र की मूल भावना यह है कि फिलिस्तीनी भाइयों-बहनों और उनके उन बच्चों के पक्ष में आवाज उठायी जाये, जो इस संघर्ष में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि गांधी ने अपने लेख के माध्यम से भारत से स्वतंत्र विदेश नीति की परंपरा को पुनर्जीवित करने, मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और गाजा के मुद्दे पर नैतिक स्पष्टता के साथ अपनी बात रखने का आह्वान किया है।

Read More 16 हजार में शाही सैर! कैरावैन बस से पटना की विरासत और गंगा का रोमांच, सैलानियों को भा रही लग्जरी कैरावैन

Tags: situation

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
राज्य सरकार ने राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया। उद्देश्य व्यापार को सरल...
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद