भगवा ध्वज जलाने की घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश, पुलिस को सौपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

भगवा ध्वज जलाने पर हिंदू समाज का कड़ा विरोध

भगवा ध्वज जलाने की घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश, पुलिस को सौपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

बैतूल में भगवा ध्वज जलाए जाने से आक्रोशित हिंदू समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में भगवा ध्वज जलाए जाने की घटना को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में कल सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि शहर के टैगोर वार्ड, जवाहर वार्ड, गणेश वार्ड, जयप्रकाश वार्ड और विकास वार्ड में हिंदू समाज द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भगवा ध्वज लगाए गए थे। 9 और 10 जनवरी की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इन ध्वजों को हटाकर जला दिया। इस कृत्य से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

सकल हिंदू समाज ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास हैं। संगठन ने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना बैतूलगंज में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिंदू समाज ने आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत  सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
राजस्थान के सरकारी गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता और भोजन की दरों में बड़ी बढ़ोतरी। अब चाय 25 रुपए, कॉफी 40...
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश
पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी