केन्द्रीय राज्य मंत्री निमुबेन जयंती भाई बांभणिया ने किया बरेका मंडप का उद्घाटन

नवीन तकनीकी विकास की सराहना की

केन्द्रीय राज्य मंत्री निमुबेन जयंती भाई बांभणिया ने किया बरेका मंडप का उद्घाटन

भारतीय रेलवे की प्रमुख लोकोमोटिव उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना राजकोट गुजरात में 2 से 5 फरवरी तक 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 में अपने लोकोमोटिव और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है

वाराणसी। भारतीय रेलवे की प्रमुख लोकोमोटिव उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना राजकोट गुजरात में 2 से 5 फरवरी तक 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 में अपने लोकोमोटिव और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री निमुबेन जयंती भाई बांभणिया ने फीता काटकर बरेका मंडप का उद्घाटन किया। 

उन्होंने बरेका की ओर से निर्मित विद्युत एवं निर्यातित डीजल लोकोमोटिव और लोको क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी विकास की सराहना की। इस इंडस्ट्रियल फेयर में बरेका की ओर से लोकोमोटिव मॉडल, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी उद्योग के विशेषज्ञों, व्यवसायियों और आगंतुकों के लिए बरेका की तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। बरेका भारतीय रेलवे की सबसे प्रमुख उत्पादन इकाइयों में से एक है, जो विद्युत लोकोमोटिव निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रदर्शनी में बरेका डब्ल्युएपी-7, डब्ल्युएजी-9 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव, निर्यात किए जाने वाले डीजल लोकोमोटिव के मॉडल, इंफोग्राफिक्स और सिंगल वेंडर आइटम को प्रदर्शित कर रहा है, जो रेलवे उद्योग के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रदर्शनी में बरेका की प्रमुख विशेषताएं

6000 हॉर्स पावर वाला डब्ल्युएजी-9 रनिंग मॉडल आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है, यह लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के लिए मालगाड़ियों की गति एवं दक्षता में जबरदस्त इजाफा करता है। बरेका ने श्रीलंका, बांग्लादेश और मोजाम्बिक सहित 11 देशों को निर्यात किए गए लोकोमोटिव मॉडल का प्रदर्शन भी किया है, जो भारत की वैश्विक रेल उत्पादन क्षमता को दर्शाता है। इंटरएक्टिव डिजिटल डिस्प्ले और इंफोग्राफिक्स-प्रदर्शनी में बरेका की नवीनतम उपलब्धियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और  मॉडल्स के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। सिंगल वेंडर लोकोमोटिव आइटम्स रेलवे उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए बरेका डीजल एवं विद्युत लोको में लगने वाले सिंगल वेंडर आइटम्स का प्रदर्शन कर रहा है। बनारस रेल इंजन कारखाना मंडप इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में विद्युत एवं निर्यातित डीजल लोकोमोटिव निर्माण, तकनीकी नवाचारों को प्रमुखता से प्रदर्शित कर रहा है। बरेका की ओर से निर्मित लोकोमोटिव न केवल भारतीय रेलवे की गतिशीलता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा मिशन को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

Read More बजट 2026-27 : दूध, तिलहन, फल और सब्जियों की आपूर्ति के लिए कई प्रोत्साहनों का प्रस्ताव, प्राथमिक सहकारी समितियों को मिलेगी छूट

बनारस रेल इंजन कारखाना टीम का सराहनीय योगदान
इस अवसर पर मुख्य गुणता आश्वासन प्रबंधक रामजन्म चौबे, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्य प्रबंधक राजीव मिश्रा व उनकी टीम ने अपने उत्पादों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों को प्रदान की। प्रदर्शनी में आए प्रतिनिधियों को रेलवे के ऊर्जा दक्षता, तकनीकी प्रगति और पर्यावरण अनुकूल उपायों से अवगत कराया गया।

Read More आम बजट में सशक्तिकरण और समावेशन की गूंज : तेज, सतत और समावेशी विकास का रोडमैप, गरीब-किसान-युवा तक पहुंचेगा विकास; तस्वीरों में देखें बजट

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग