रेलवे स्टेशन पर अनजान व्यक्ति ने काटे छात्रा के बाल, आरोपी गिरफ्तार

उसने जमीन पर पड़े बाल देखे

रेलवे स्टेशन पर अनजान व्यक्ति ने काटे छात्रा के बाल, आरोपी गिरफ्तार

पीछे घूम कर देखने पर उसने एक अनजान व्यक्ति को तेजी से भागते देखा।

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर एक अनजान व्यक्ति ने कॉलेज जाती एक लड़की के बाल काट लिए और फरार हो गया। कुछ घंटे बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  पीड़ित लड़की मुंबई के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा है। वह लोकल ट्रेन से कल्याण से माटुंगा रोड जा रही थी।  प्रात: 9.29 बजे वह दादर स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म पर यह घटना हुई। रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर लिया है। इस व्यक्ति का नाम दिनेश गायकवाड़ है। वह एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। छात्रा ने बताया कि जब वह बुकिंग काउण्टर के निकट से जा रही थी, तभी उसे कुछ चुभन हुई। पीछे घूम कर देखने पर उसने एक अनजान व्यक्ति को तेजी से भागते देखा। उसने जमीन पर पड़े बाल देखे। जांच करने पर पता चला कि उसके आधे बाल कट गए हैं।

पीड़िता ने स्टेशन पर स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को घटना की रिपोर्ट दी। पुलिस ने सेक्शन 74 (महिला की लज्जा भंग करने के लिए बल प्रयोग) और सेक्शन 79(इशारे, शब्द या कार्यकलाप से महिला की लज्जा भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया है। सी.सी.टी.वी. कैमरों से तस्दीक कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल