पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

पारिवारिक तनाव में आत्मघाती कदम

पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

बैतूल में पत्नी के साथ घर न लौट पाने के तनाव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पत्नी के साथ ससुराल से अपने घर न लौट पाने के तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय परसराम निवासी कनारी (थाना बीजादेही) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परसराम 5 जनवरी को अपनी पत्नी रुक्मणी से मिलने उसके मायके बोरदेही थाना क्षेत्र स्थित खेड़ली बाजार आया था। उसने पत्नी से अपने साथ घर चलने के लिए कहा, लेकिन बस न मिलने और ठंड का हवाला देकर पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। अगले दिन सुबह भी परसराम ने समझाने की कोशिश की, मगर पत्नी नहीं मानी। इससे वह काफी परेशान हो गया।

बताया जा रहा है कि कल दोपहर करीब चार बजे परसराम घर से कुछ दूरी पर स्थित हाईस्कूल के पीछे गया, जहां एक पेड़ पर अपने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन ने आशंका जताई है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा या परसराम पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव रहा होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों का यह भी कहना है कि रुक्मणी अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी।

घटना के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा। थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने बताया कि शव पर किसी भी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। केवल गले पर फांसी का निशान पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब