अपने दम पर फाल्गुनी नायर बनी अरबपति

अपने दम पर फाल्गुनी नायर बनी अरबपति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अपने दम पर फाल्गुनी नायर बनी अरबपति

नई दिल्ली। ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाली नायका की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है। नायका के शेयरों की मजबूती के चलते इसकी शुरुआत करने वाली फाल्गुनी नायर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गई हैं। नायर की नायका में करीब आधी हिस्सेदारी है और इसके घरेलू इक्विटी मार्केट में शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी नेटवर्थ करीब 650 करोड़ डॉलर (48.34 हजार करोड़ रुपए) की हो गई। शानदार लिस्टिंग के बाद नायर ने कहा कि उनकी कंपनी का मुख्य फोकस शेयरधारकों का भरोसा बनाए रखना है और इसे आगे ले जाना है।
दुनिया भर के अरबपतियों की सूची ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला अरबपति बन गई हैं।

शॉ को पछाड़ हासिल की उपलब्धि
नायर की इस उपलब्धि पर बॉयोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने उन्हें बधाई दी है बता दें कि नायर ने शॉ को पछाड़ कर ही यह उपलब्धि हासिल की है। शॉ ने बधाई भरा ट्वीट किया है। शॉ ने लिखा शानदार शुरुआत, बधाई हो फाल्गुनी नायर, आपने हम महिला एंटरप्रेन्योर्स का सम्मान बढ़ाया है।


देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल

नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ  मेड महिला अरबपति हैं। अगर देश की सबसे अमीर महिला की बात करें तो जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल के नाम पर है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक सावित्री जिंदल 1290 करोड़ डॉलर (95.96 हजार करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था