रेलवे का बड़ा फैसला: बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट पर नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट, शर्ते बुकिंग खुलने के दिन से लागू, इस तारिख से सिर्फ रात में ऑनलाइन टिकट होगी बु​क

भारतीय रेलवे ने नियमों को किया और भी कड़ा

रेलवे का बड़ा फैसला: बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट पर नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट, शर्ते बुकिंग खुलने के दिन से लागू, इस तारिख से सिर्फ रात में ऑनलाइन टिकट होगी बु​क

भारतीय रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आज, 5 जनवरी 2026 से अपने नियमों को

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आज, 5 जनवरी 2026 से अपने नियमों को पहले से ज्यादा कड़े कर दिए हैं और अब इन नए नियमों के अनुसार, जिन यात्रियों ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो ऐसे यात्री एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की बुकिंग के पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहे इस बदलाव को तीन चरणों में लागू करने की योजना बनाई है, जिसके तहत पहला चरण 29 दिसंबर को शुरू हुआ था। आज से शुरू इसका दूसरा चरण शुरू होगा और आगामी 12 जनवरी से तीसरा चरण शुरू होगा। अब इन चरणों के अनुसार, कोई भी यात्री बिना आधार वाले अकाउंट्स से ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से आधी रात तक बुकिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि नियमों में सख्ती करने से हमारा मकसद दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर प्रहार करना है ताकि सॉफ्टवेयर-आधारित अवैध बुकिंग और फर्जी अकाउंट्स को रोका जा सके। इसके आगे भारतीय रेलवे ने बताया, अक्सर दलाल शुरुआती घंटों में आम यात्रियों के हिस्से की सीटें बुक कर लेते थे और उनको उचे दामों में बेचते हैं, लेकिन अब इस नए नियमों के तहत, बुकिंग के समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP अनिवार्य होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नियम न केवल ऑनलाइन बल्कि रेलवे काउंटरों पर भी लागू होगा।

महत्वपूर्ण बदलाव: 

Read More प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बता दें कि रेलवे ने पहले ही एडवांस रिजर्वेशन की अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। आम यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC वेबसाइट के 'My Profile' सेक्शन में जाकर 'Link Your Aadhaar' विकल्प के माध्यम से केवाईसी (KYC) तुरंत पूरा करें। इसके आगे भारतीय रेलवे ने कहा, हेल्पलाइन और सहायता बुकिंग में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 और आधार संबंधी दिक्कतों के लिए 1947 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां पर यात्रियों की हर संभव मदद की जाएगाी। यह प्रणाली पूरे भारत में एक समान रूप से लागू की गई है।

Read More यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब