मारुति की नई एक्सएल 6 लॉन्च शुरुआती कीमत 11.29 लाख

सबसे प्रीमयम पेशकश, बोल्ड डिजाइन, और बेहतर आराम की सुविधाओं के साथ, इन-बबल्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और नेक्स्ट-जेन पॉवरट्रेन से लैस

मारुति की नई एक्सएल 6 लॉन्च शुरुआती कीमत 11.29 लाख
मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी नई छह सीटर बहुउद्देश्यीय यात्री कार नई एक्सएल 6 लॉन्च करने की घोषणा की

नईदिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी नई छह सीटर बहुउद्देश्यीय यात्री कार नई एक्सएल 6 लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 11.29 लाख रुपए है।  कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि उसकी सबसे प्रीमयम पेशकश, बोल्ड डिजाइन, और बेहतर आराम की सुविधाओं के साथ, इन-बबल्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और नेक्स्ट-जेन पॉवरट्रेन से लैस है।  इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हसाशी ताकेउचि ने कहा कि एक्स एल 6 नेक्सा में हमारे लिए एक बहुत ही सफल मॉडल रहा है। इसने बेहद कम समय में प्रीमयम एमपीवी के रूप में अपने लिए जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

 

बोल्ड लुक के साथ, फीचर-पैक, यूटिलिटी व्हीकल के लिए विकसित हो रहे ग्राहकों की आकांक्षाओं ने हमें ऑल-न्यू एम्सएल 6 पेश करने के लिए प्रेरित किया है।  उन्होंने कहा कि इस नई कार में नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कलात्मक रूप से डिजाइन किए गए बाहरी और आंतरिक सज्जा इसको प्रीमियम एमपीवी बनाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसके सभी मॉडल में न्यूनतम चार एयरबैग दिए गए हैं।   इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। पांच स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन और न्यू एडवांस्ड 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ यह नयी कार उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.97 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई