विमान ईंधन से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक....,आज से इन चीजों के दामों में हुआ बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

विमान ईंधन महंगा, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर सस्ता

विमान ईंधन से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक....,आज से इन चीजों के दामों में हुआ बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

तेल कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन की कीमत लगभग 5.5% बढ़ा दी, जबकि 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ। घरेलू गैस दाम अपरिवर्तित हैं। दिल्ली में एटीएफ अब 99,676.77 रुपये/किलोलीटर और वाणिज्यिक सिलेंडर 1,580.50 रुपये में मिलेगा।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन के दाम करीब 5.5 प्रतिशत बढ़ा दिये हैं जबकि 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 5133.75 रुपये (5.43 प्रतिशत) बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है। इससे पहले नवंबर में कीमत 0.83 प्रतिशत बढ़कर 94,543.02 रुपये प्रति किलोलीटर रही थी। अक्टूबर में भी इसकी कीमत तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी थी।

कोलकाता में आज से विमान ईंधन 4.94 प्रतिशत महंगा होकर 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 5.46 फीसदी और चेन्नई में 5.31 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 93,281.04 रुपये और 1,03,301.80 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गयी है।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गयी है जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर आज से 10 रुपये सस्ता हो गया है। नवंबर में यह पांच रुपये सस्ता हुआ था। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1,580.50 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती के साथ इसकी कीमत 1,684 रुपये कर दी गयी है।

मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमतों में 10.50 रुपये की कटौती की गयी है और आज से यह क्रमश: 1,531.50 रुपये तथा।,739.50 रुपये का हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है।

Read More रुपये में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, 90.43 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर पहुंचा

तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में हुए बदलावों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर के आधार पर रसोई गैस और विमान ईंधन के दामों की हर महीने समीक्षा करती हैं और आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नयी कीमतें लागू कर दी जाती हैं।

Read More रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे सेंसेक्स और निफ्टी-50

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी