एफडीआई में कमी के बावजूद वैश्विक गंतव्यों की सूची में भारत 15वें स्थान पर 

ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में वृद्धि

एफडीआई में कमी के बावजूद वैश्विक गंतव्यों की सूची में भारत 15वें स्थान पर 
भारत 2024 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में शीर्ष वैश्विक गंतव्यों में 15वें स्थान पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली। भारत 2024 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में शीर्ष वैश्विक गंतव्यों में 15वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि एफडीआई प्रवाह मामूली गिरावट लेकर 27.6 अरब डॉलर रही। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) द्वारा गुरूवार को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि भारत 2023 में 16वें स्थान पर था, जब उसने 28.1 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया था। प्रवाह में गिरावट ग्रीनफील्ड परियोजना घोषणाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के विपरीत है। भारत 2024 में घोषित 1,080 ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के साथ शीर्ष पांच प्राप्तकर्ताओं में शामिल है। भारत अंतरराष्ट्रीय परियोजना वित्त सौदों के मामले में भी शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। 

कारोबारी विश्वास को कम किया :

अंकटाड ने कहा कि अमेरिका, भारत और कई यूरोपीय देशों में नई बैटरी और ईवी असेंबली सुविधाओं की घोषणा की गई। वैश्विक निवेश प्रवाह दूसरे वर्ष कमजोर हुआ क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार विवाद और आर्थिक प्रतिकूल परिस्थितियों ने कारोबारी विश्वास को कम कर दिया, एशिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं, जबकि दक्षिण पूर्व एशिया इस प्रवृत्ति के विपरीत था। वैश्विक स्तर पर एफडीआई वर्ष 2024 में 11 प्रतिशत घटकर 1.5 लाख करोड़ डॉलर हो गया।

एफडीआई में 29% की गिरावट :

Read More शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?

रिपोर्ट के अनुसार चीन में एफडीआई प्रवाह में 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ चौथे स्थान पर आ गया, जो 2023 में दूसरे स्थान पर था। इसमें कहा गया है कि विकासशील एशिया जो एफडीआई आकर्षित करने के मामले में अब तक का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता क्षेत्र रहा है, में वर्ष 2024 में एफडीआई प्रवाह में 3 प्रतिशत की कमी आयी। चीन में एफडीआई में दूसरे वर्ष 29 प्रतिशत की गिरावट आई है।  

Read More ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 

एफडीआई प्रवाह ने रिकॉर्ड बनाया :

Read More शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन

आसियान में एफडीआई प्रवाह (10 प्रतिशत तक) बढ़कर 225 अरब डॉलर हो गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। घोषित ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के बावजूद भारत में एफडीआई दो प्रतिशत कम हो गया। मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात में मजबूत प्रवाह के कारण पश्चिम एशिया में प्रवाह उच्च स्तर पर रहा। 

ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में वृद्धि :

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और सऊदी अरब पिछले वर्ष की तुलना में रैंकिंग में ऊपर उठे। भारतीय निवेशकों द्वारा घोषित ग्रीनफील्ड परियोजनाओं की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे भारत दुनिया के शीर्ष 10 निवेशक देशों में शामिल हो गया जबकि सेमीकंडक्टर और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में अमेरिका के नेतृत्व वाली ग्रीनफील्ड गतिविधि, भारत के आउटबाउंड निवेश सेमीकंडक्टर और मूल धातुओं पर केंद्रित थे।   

Tags: ranking fdi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया  मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने...
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए