डीजल की कीमतों में नहीं की जा रही है कमी
डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की जा रही है, जिससे इसकी कीमत स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट 1.40 प्रतिशत गिरकर 91.54 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.62 प्रतिशत के दबाव के साथ 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले 2 महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Nov 2026 09:35:23
सुप्रीम कोर्ट ने शहर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित कोचिंग सेंटरों से जुड़े मामले में किसी तरह की राहत देने...

Comment List