Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़

Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.48 प्रतिशत बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपए रहा है।

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.48 प्रतिशत बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपए रहा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार अधिक रिफंड के बावजूद शुद्ध  प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 सितंबर तक 16.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9.96 लाख करोड़ रुपये रहा है। आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में 17 सितंबर तक 2,05,307 करोड़ रुपये का रिफंड हुआ है। जोकि साल दर साल के हिसाब से 56.49 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 1,31,196 करोड़ रुपये का रिफंड हुआ था।

व्यक्तिगत आयकर संग्रह 17 सितंबर 2024 तक 6,14,459 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी दौरान 5,00,822 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर संग्रह हुआ था। इस तरह इसमें 22.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 17 सितंबर 2024 तक 99,230 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड रहा है। सालाना आधार पर इसमें 46.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसी तरह से 17 सितंबर 2024 के दौरान कॉरपोरेट आयकर संग्रह  5,58,616 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के 4,72,904 करोड़ रुपये की ततुलना में 18.12 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में  1,06,053 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट आयकर रिफंड रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 63,538 करोड़ रुपये के रिफंड की तुलना में 67 प्रतिशत अधिक है ।

Read More अम्बेडकर जयंती पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद : आज नहीं होगा काम, गिफ्ट निफ्टी फिर भी 24000 के पार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएनबी का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को दी सरलीकृत ऋण प्रक्रिया की जानकारी पीएनबी का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को दी सरलीकृत ऋण प्रक्रिया की जानकारी
ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और आसान लोन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मुख्य महाप्रबंधक दीपांकर महापात्रा ने आर्थिक सशक्तिकरण पर...
तमिलनाडु में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन : खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, हादसे में 9 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति, कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ 26 लाख से अधिक लागत के विकास कार्य
विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना
प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार