गिरावट के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, इन कं​पनियों में दिखेगा एक्शन

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत

गिरावट के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार,  सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, इन कं​पनियों में दिखेगा एक्शन

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार कमजोर खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी समेत अधिकांश सेक्टरों में बिकवाली हावी रही।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66.61 अंक नीचे 83,249.32 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 197.92 अंक (0.24 प्रतिशत) फिसलकर 83,116.01 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 44.05 अंक गिरकर 25,605.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 79.90 अंक यानी 0.31 प्रतिशत नीचे 25,562.90 अंक पर रहा। मझौली और छोटी कंपनियों से सूचकांकों में भी गिरावट रही।

आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, धातु, मीडिया, फार्मा, सार्वजनिक बैंक समेत लगभग सभी समूहों में बिकवाली हावी रही। सिर्फ निजी बैंकों के समूह का सूचकांक ऊपर रहा।

सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और रिलायंस इंडस्ट्रीज का अधिक योगदान रहा। बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्र बैंक के शेयर ऊपर थे।

Read More एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह