खाड़ी क्षेत्र में व्यवधान से वैश्विक आपूर्ति में संकट : भारत पर भी पड़ेगा असर, हीलियम, सल्फर, मेथनॉल और एल्युमिनियम जैसी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित

विमानन क्षेत्र पर भी असर पड़ेगा 

खाड़ी क्षेत्र में व्यवधान से वैश्विक आपूर्ति में संकट : भारत पर भी पड़ेगा असर, हीलियम, सल्फर, मेथनॉल और एल्युमिनियम जैसी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण हीलियम, सल्फर, मेथनॉल, एल्युमिनियम और कच्चे तेल जैसी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती। सेमीकंडक्टर, उर्वरक, निर्माण और विमानन क्षेत्रों पर दबाव बढ़ सकता। भारत में एलपीजी और तेल की आयात निर्भरता संवेदनशील, महंगाई और राजकोषीय घाटा बढ़ने का खतरा।

नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और संभावित व्यवधानों के कारण कई प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक आपूर्ति संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसका असर सेमीकंडक्टर और निर्माण जैसे क्षेत्रों पर पड़ सकता है। डैम कैपिटल एडवाइजर्स की एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, हीलियम, सल्फर, मेथनॉल और एल्युमिनियम जैसी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे सेमीकंडक्टर निर्माण, उर्वरक और निर्माण जैसे उद्योगों पर असर पड़ेगा। उर्वरक आपूर्ति शृंखलाओं में बाधा आने से कृषि लागत बढ़ सकती है, जिससे खाद्य सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की उपलब्धता अल्पावधि में संभालने योग्य रह सकती है, लेकिन एलपीजी, नैफ्था, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और गैस ऑयल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर दबाव बढ़ेगा, क्योंकि रिफाइनिंग क्षमता सीमित है। साथ ही, वैश्विक एलएनजी आपूर्ति का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा खाड़ी क्षेत्र से आता है, जिससे प्राकृतिक गैस बाजार में भी दिक्कत आ सकती है।

राजकोषीय घाटा लगभग 100 अरब तक बढ़ सकता है :

भारत के संदर्भ में रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो व्यापक आर्थिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं। प्रत्येक एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि से राजकोषीय घाटा लगभग 100 अरब रुपये तक बढ़ सकता है। यदि कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं तो महंगाई 4.5 प्रतिशत से अधिक हो सकती है और रुपये पर दबाव पड़ सकता है।

एलपीजी की उपलब्धता अधिक संवेदनशील :

Read More अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, गाड़ी के टेंक फुल करवाने से पहले जानें क्या है आज आपके शहर में भाव

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आयात निर्भरता, विशेषकर होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए, जोखिम को और बढ़ाती है। देश के लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी आयात और 50 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल इसी मार्ग से आता है। जबकि कच्चे तेल की आपूर्ति वैकल्पिक स्रोतों और भंडार के कारण कुछ हद तक संभाली जा सकती है, एलपीजी की उपलब्धता सीमित भंडार के कारण अधिक संवेदनशील बनी हुई है।

Read More केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, सीतारमण ने कहा-आम लोगों को मूल्य वृद्धि से बचाने के लिए उठाया ये कदम

विमानन क्षेत्र पर भी असर पड़ेगा :

Read More अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी : पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव

उच्च कीमतों से अपस्ट्रीम तेल एवं गैस कंपनियों को लाभ हो सकता है, जबकि डाउनस्ट्रीम कंपनियों, विशेषकर तेल विपणन कंपनियों पर मार्जिन का दबाव बढ़ेगा। विमानन क्षेत्र पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि ईंधन लागत परिचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत तक होती है। एफएमसीजी कंपनियों को पैकेजिंग लागत बढ़ने से दबाव झेलना पड़ सकता है, जबकि बुनियादी ढांचा और पूंजीगत व्यय भी प्रभावित हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वस्त्र, रसायन और उर्वरक जैसे उद्योगों पर लागत बढ़ने और आपूर्ति बाधित होने का असर पड़ेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों को अल्पकालिक इन्वेंट्री लाभ मिल सकता है। रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि संघर्ष दो महीने से अधिक समय तक जारी रहता है, तो इससे गंभीर आपूर्ति संकट, लागत में वृद्धि और वैश्विक तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में व्यापक मंदी का खतरा उत्पन्न हो सकता है।    

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम रमेश ने की केंद्र सरकार की आलोचना: बोले-'आत्मनिर्भरता' के प्रयासों के बावजूद भारत की ऊर्जा आयात पर निर्भरता बढ़ी, यह सब तब हो रहा है जब नारा आत्मनिर्भरता का दिया गया था जयराम रमेश ने की केंद्र सरकार की आलोचना: बोले-'आत्मनिर्भरता' के प्रयासों के बावजूद भारत की ऊर्जा आयात पर निर्भरता बढ़ी, यह सब तब हो रहा है जब नारा आत्मनिर्भरता का दिया गया था
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता 84% से...
प्रोपर्टी व्यवसायी पर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, आरोपियों पर गंभीर धाराओं के कई मामले 
अनुप्रिया पटेल का विपक्ष पर पलटवार: बोली-सस्ते में दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए जेनरिक दवाईयों को बढावा दे रही सरकार, देश में 18 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने की गुटेरेस से फोन पर बात: बोले-ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का कानूनी अधिकार, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: सेना और किसानों पर हमले के आरोप में 33 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी अभियान जारी
एनएसयूआई के बाद युवा कांग्रेस चुनाव से तय होगा दिग्गज नेताओं का दबदबा, परफॉर्मर रिपोर्ट वाले ही कर सकेंगे नामांकन
जनगणना 2027 : बिना डरे दें 33 बिंदुओं की जानकारी, गोपनीयता की गारंटी