सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजारों में भारी गिरावट, 500 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के अरबों रूपए लगे दांव पर

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा

सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजारों में भारी गिरावट, 500 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के अरबों रूपए लगे दांव पर
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार कमजोर रहा। सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरा। अधिकतर सेक्टरों में बिकवाली, रुपया डॉलर के मुकाबले फिसला।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक टूट गया। धातु और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। फार्मा, स्वास्थ्य, रियलिटी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग के साथ आईटी और ऑटो समूहों के सूचकांक भी गिरावट में हैं। इस बीच, रुपया आज भी दबाव में है और फिलहाल पांच पैसे उतरकर 90.23 रुपये प्रति डॉलर पर है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 140.93 अंक की गिरावट में 83,435.31 अंक पर खुला और 533 अंक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले दिवस के मुकाबले 396.57 अंक (0.47 प्रतिशत) नीचे 83,179.67 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 93 अंक टूटकर 25,590.30 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 130.55 अंक यानी 0.51 प्रतिशत उतरकर 25,552.75 अंक पर रहा।

पिछले सप्ताह भी सभी पांचों दिन बाजार में गिरावट रही थी और दोनों प्रमुख सूचकांक सप्ताह के दौरान करीब 2.5 प्रतिशत टूट गये थे।मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक शुरू से ही लाल निशान में हैं जो वृहद बाजार में नकारात्मक निवेश धारणा की ओर संकेत करता है। सेंसेक्स की गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक का योगदान अधिक रहा। वहीं, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर ऊपर थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
वैश्विक बाजारों में दबाव और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में...
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद
वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी
बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
राम मंदिर दान चोरी मामले में 10 अगस्त से पहले एसआईटी की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का सुप्रीम निर्देश
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला