JOB Alert : विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, कैसे करना है आवेदन
यूपीएससी विभिन्न पदों के लिए 56 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है।
संघ लोक सेवा आयोग डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर ग्रेड, जूनियर टाइम स्केल जेटीएस ग्रेड और यूथ ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। यूपीएससी विभिन्न पदों के लिए 56 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2021 है।
डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट - 01
प्राइवेट सेक्रेटरी - 01
सीनियर ग्रेड- 20
जूनियर टाइम स्केल जेटीएस ग्रेड - 29
यूथ ऑफिसर- 05
उम्र सीमा
डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर ग्रेड,और यूथ ऑफिसर के लिए उम्र सीमा 30 साल और जूनियर टाइम स्केल जेटीएस ग्रेड के लिए उम्र सीमा 35 साल होनी चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List