एनएसओ ने जारी किए जीडीपी के आंकड़े, 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी

जीडीपी 47.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है

एनएसओ ने जारी किए जीडीपी के आंकड़े, 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी

वित्त वर्ष 2024-25 की में वास्तविक जीडीपी या स्थिर कीमतों पर जीडीपी 47.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 44.44 लाख करोड़ रुपये थी।

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई, जो 5.4 प्रतिशत पर थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2024-25 की में वास्तविक जीडीपी या स्थिर कीमतों पर जीडीपी 47.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 44.44 लाख करोड़ रुपये थी, जो 6.2 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 25 में नॉमिनल जीडीपी या मौजूदा कीमतों पर जीडीपी 84.74 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 77.10 लाख करोड़ रुपये थी, जो 9.9 प्रतिशत की वृद्धि है।

एनएसओ के अनुसार वित्त वर्ष 25 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 43.13 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 40.60 लाख करोड़ रुपये था, जो 6.2 प्रतिशत अधिक है। 

Tags: NSO

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन