Stock Market: बाजार में लौटी राैनक, निफ्टी 24,854.05 अंक पर पहुंचा 

सेंसेक्स 218.14 अंक की बढ़ोतरी लेकर 81,224.75 अंक पर बंद हुआ

Stock Market: बाजार में लौटी राैनक, निफ्टी 24,854.05 अंक पर पहुंचा 

बारह समूहों में हुई लिवाली से पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरकर आज मजबूती के साथ बंद हुआ।

मुंबई। मांग को बढ़ाव देने के लिए चीन के नई नीतिगत कदम की बदौलत विदेशी बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज, बैंकिंग और धातु समेत बारह समूहों में हुई लिवाली से पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरकर आज मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 218.14 अंक की बढ़ोतरी लेकर 81,224.75 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.20 अंक की तेजी के साथ 24,854.05 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.21 प्रतिशत बढ़कर 47,946.33 अंक हो गया जबकि स्मॉलकैप 0.16 अंक फिसलकर 56,500.05 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4043 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1923 में तेजी जबकि 2014 में गिरावट रही जबकि 106 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियों में लिवाली जबकि अन्य 17 में बिकवाली हुई।

बीएसई के 12 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 1.02, वित्तीय सेवाएं 1.12, हेल्थकेयर 0.21, दूरसंचार 0.60, यूटिलिटीज 0.91, ऑटो 0.58, बैंकिंग 1.84, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.21, धातु 1.65, पावर 0.46, रियल्टी 0.39 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.12 प्रतिशत मजबूत रहे। वहीं, आईटी 1.73 और टेक समूह के शेयर 1.37 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More पीएम मोदी ने कहा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विध्वंस नहीं, बल्कि 1000 साल की यात्रा का पर्व

वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन के एफ़टीएसई की 0.27 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य में तेजी का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.20, जापान का निक्केई 0.18, हांगकांग का हैंगसेंग 3.61 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 2.91 प्रतिशत उछल गया।

Read More पंजाब में बस-कार टक्कर से 4 लोगों की मौत : एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एयरपोर्ट जा रहे थे सभी लोग

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 257 अंक की गिरावट लेकर 80,749.26 अंक पर खुला और भारी बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 80,409.25 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर बाद यह 81,391.15 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,006.61 अंक के मुकाबले 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 81,224.75 अंक पर पहुंच गया।

Read More हिमाचल में भीषण सड़क हादसा : बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

इसी तरह निफ्टी भी 85 अंक उतरकर 24,664.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,567.65 अंक के निचले जबकि 24,886.20 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले सत्र के 24,749.85 अंक की तुलना में 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,854.05 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक 5.57, आईसीआईसीआई बैंक 2.49, टाटा मोटर्स 2.06, टाटा स्टील 1.94, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.76, एनटीपीसी 1.75, एसबीआई 1.12, सन फार्मा 1.04, अडानी पोट््र्स 0.75, अल्ट्रासिमको 0.64, एचडीएफसी बैंक 0.47, टीसीएस 0.38, भारती एयरटेल 0.37, बजाज फिन सर्व 0.32, कोटक बैंक 0.32, पावरग्रिड 0.20, रिलायंस 0.15 और एलटी 0.15 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, इंफ़ोसिस 4.60, एशियन पेंट 2.20, नेस्ले इंडिया 1.20, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.78, टेक महिंद्रा 0.68, टाइटन 0.60, एचसीएल टेक 0.54, आईटीसी 0.44, मारुति 0.34, बजाज फाइनेंस 0.10 और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत टूट गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
अजमेर रोड स्थित हीरापुरा के नए बस अड्डे से रोडवेज व निजी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।...
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट