महंगाई से राहत : सब्जियों और दालों की कीमतों में आई भारी गिरावट, खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 99 महीने के निचले स्तर 1.54% पर आई

अगस्त में दर 2.04% थी

महंगाई से राहत : सब्जियों और दालों की कीमतों में आई भारी गिरावट, खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 99 महीने के निचले स्तर 1.54% पर आई

सितंबर 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.54% रही, जो जून 2017 के बाद सबसे कम है। सब्जियों के दाम 21.38% और दालों के 15.32% गिरे। खाद्य मुद्रास्फीति -2.28% रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 1.07% और शहरी क्षेत्रों में 2.04% दर्ज की गई।

नई दिल्ली। सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सितंबर में उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति (खुदरा महंगाई दर) 99 महीने के निचले स्तर पर आ गई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर सितंबर में खुदरा महंगाई की दर 1.54 प्रतिशत रही जो जून 2017 के बाद का निचला स्तर है। इससे पहले, अगस्त 2025 में खुदरा महंगाई दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस दौरान खाद्य मुद्रास्फीति शून्य से 2.28 प्रतिशत नीचे रही जो दिसंबर 2018 के बाद सबसे कम है। अगस्त में यह शून्य से 0.64 प्रतिशत नीचे रही थी।

एक साल में इतनी आई कमी :

आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में सितंबर में सब्जियों के दाम 21.38 प्रतिशत और दालों एवं उनके उत्पादों के दाम 15.32 प्रतिशत कम हुए। हालांकि खाद्य तेलों एवं वसायुक्त पदार्थों की महंगाई दर 18.34 प्रतिशत और फलों की 9.93 प्रतिशत रही। अन्य खाद्य पदार्थों की महंगाई दर नियंत्रण में रही। आवास-मुद्रास्फीति दर सितंबर में 3.98 प्रतिशत, शिक्षा मुद्रास्फीति 3.44 प्रतिशत और स्वास्थ्य मुद्रास्फीति 4.40 प्रतिशत दर्ज की गयी।  ग्रामीण शहरों में महंगाई दर 1.07 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 2.04 फीसदी रही।

Read More सीआईके ने की एलईटी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल जाँच में कश्मीर में दस स्थानों पर छापेमारी: कई अहम दस्तावेज जब्त, जांच जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला