प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को करेंगे स्काईरूट के इनफिनिटी परिसर का उद्घाटन, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी करेंगे नए इनफिनिटी परिसर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को करेंगे स्काईरूट के इनफिनिटी परिसर का उद्घाटन, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट के नए इनफिनिटी परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान वे कंपनी के पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-2 का भी अनावरण करेंगे, जो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट के नये इनफिनिटी परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में श्री मोदी कंपनी के पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-ढ्ढ का भी अनावरण करेंगे। यह रॉकेट उपग्रह को अंतरिक्ष में उसकी कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाने की क्षमता रखता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्काईरूट का यह नवनिर्मित परिसर आधुनिक सुविधाओं से युक्त है जो करीब दो लाख वर्ग फीट क्षेत्र में है। यहां हर महीने एक ऑर्बिटल (कक्षीय) रॉकेट तैयार करने की क्षमता होगी। यहां रॉकेट डिजाइन, विकास, एकीकरण और टेङ्क्षस्टग जैसी गतिविधियां एक ही स्थान पर की जायेंगी।

बता दें कि, स्काईरूट भारत की प्रमुख निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसे पवन चंदना और भरत ढाका ने शुरू किया था। दोनों आईआईटी के पूर्व छात्र और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक रह चुके हैं। स्काईरूट ने नवंबर 2022 में अपना सब-ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-एस प्रक्षेपित  किया था। इसी के साथ यह अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बन गयी थी।

हाल के वर्षों में सरकार द्वारा किये गये सुधारों के कारण भारत में निजी अंतरिक्ष कंपनियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की स्थिति और मजबूत हुई है।

Read More आतिशी के बयान पर विधानसभा में हंगामा : कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, भाजपा ने लगाया सिख गुरुओं के अपमान का आरोप 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी