सेंसेक्स ने पहली बार 86,000 अंक को छुआ, बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

सेंसेक्स पहली बार 86,000 के पार

सेंसेक्स ने पहली बार 86,000 अंक को छुआ, बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

आईटी, निजी बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में लगातार दूसरी दिन तेजी रही। सेंसेक्स 86,000 के रिकॉर्ड स्तर को छूकर 85,720 पर बंद हुआ। निफ्टी 26,300 पहुंचकर 26,215 पर बंद हुआ। मिडकैप बढ़े, स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज हुई।

मुंबई। आईटी, निजी बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 86,000 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक पहली बार 26,300 अंक तक पहुंचने में कामयाब रहा। बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई और बीच कारोबार में एक समय सेंसेक्स 446 अंक उछलकर 86,055.86 अंक पर पहुंच गया था। अंत में यह 110.87 अंक (0.13 प्रतिशत) की बढ़त में 85,720.38 अंक पर बंद हुआ। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी बीच कारोबार में 105 अंक चढ़कर 26,310.45 अंक पर पहुंच गया, हालांकि अंत में यह 10.25 अंक यानी 0.04 प्रतिशत ऊपर 26,215.55 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांकों के लिए ये दूसरे सबसे ऊंचे बंद स्तर हैं। इनका ऐतिहासिक उच्चतम स्तर 24 सितंबर 2024 को दर्ज किया गया था।

मझौली कंपनियों के सूचकांकों में भी तेजी रही जबकि छोटी कंपनियों से सूचकांकों में जबरदस्त गिरावट देखी गयी। मीडिया, आईटी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों से सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, सार्वजनिक बैंकों, तेल एवं गैस, रियलिटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों के सूचकांक लाल निशान में रहे। 

सेंसेक्स की बढ़त में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनीलिवर का योगदान सबसे अधिक रहा। भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट रही।

Read More सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजारों में भारी गिरावट, 500 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के अरबों रूपए लगे दांव पर

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी