Stock Market : बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स में 27.43 अंक और निफ्टी 8.50 अंक की गिरावट

Stock Market : बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स में 27.43 अंक और निफ्टी 8.50 अंक की गिरावट

विश्व बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर बजाज फाइनेंस, मारुति, रिलायंस, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही।

मुंबई। विश्व बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर बजाज फाइनेंस, मारुति, रिलायंस, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.43 अंक फिसलकर 79,897.34 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.50 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,315.95 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में हुई लिवाली ने बाजार को अधिक गिरने से बचाया। इससे मिडकैप 0.34 प्रतिशत चढ़कर 47,614.19 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत की छलांग लगाकर 54,085.99 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4023 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2172 में लिवाली जबकि 1739 में बिकवाली हुई वहीं 112 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में तेजी जबकि  21 में गिरावट रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई में हेल्थकेयर, यूटिलिटीज, ऑटो, पावर और रियल्टी की 1.41 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे ऊर्जा 1.20, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.78, तेल एवं गैस 1.68 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.13 प्रतिशत चढ़ गए।

Read More चांदी और सोना कमजोर चांदी 3500 रुपए और शुद्ध सोना 600 रुपए सस्ता 

अमेरिका में महंगाई घटने की उम्मीद में इस वर्ष सितंबर से फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने की संभावना से विश्व बाजार के रुझान सकारात्मक रहे। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.38, जर्मनी का डैक्स 0.23, जापान का निक्केई 0.94, हांगकांग का हैंगसेंग 2.06 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.06 प्रतिशत मजबूत रहा।

Read More घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण