ट्रक और जीप में भिडंत, 8 यात्रियों की मौत, 13 घायल

मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल

ट्रक और जीप में भिडंत, 8 यात्रियों की मौत, 13 घायल

सीधी जिले में ट्रक की टक्कर से जीप में सवार 8 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 13 अन्य घायल हो गए

मध्यप्रदेश। सीधी जिले में ट्रक की टक्कर से जीप में सवार 8 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को सीधी और रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीधी कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 के सीधी से सिंगरौली मार्ग पर उपनी के पास 9 और 10 मार्च की दरम्यानी रात्रि में हुए हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य यात्री की मृत्यु इलाज के दौरान हुई। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि जीप में सवार 21 लोग सीधी जिले से मैहर जिले में धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से जीप टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जीप में सवार लोगों को सीधी जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रीवा भेजा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग