हरियाणा में ओलावृष्टि से फसल के नुकसान का सरकार करेगी भरपाई : क्षतिपूर्ति पोर्टल दर्ज करानी होगी जानकारी, राणा ने कहा- किसान 72 घंटे में कराएं अपना पंजीकरण 

नुकसान का सही आकलन कर सकें

हरियाणा में ओलावृष्टि से फसल के नुकसान का सरकार करेगी भरपाई : क्षतिपूर्ति पोर्टल दर्ज करानी होगी जानकारी, राणा ने कहा-  किसान 72 घंटे में कराएं अपना पंजीकरण 

राणा ने कहा कि खराब फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

चंडीगढ़। हरियाणा में हाल में ओलावृष्टि से फसल को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए किसान 3 दिन के भीतर हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबी की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी और कहा कि जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं, वे अगले 72 घंटों के भीतर हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ओलावृष्टि से हुए अपना नुकसान दर्ज कराएं, ताकि कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर फसल नुकसान का सही आकलन कर सकें।

राणा ने कहा कि खराब फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। ऐसे किसान जल्द से जल्द इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा रखा है, वे अपने निकटतम कृषि अधिकारी से संपर्क कर अपनी फसल की खराबी की रिपोर्ट दर्ज करवाएं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती